अंडरआर्म्स में पडऩे वाली गांठ को सही करने के घरेलू नुस्खे

अंडरआर्म्स में कालापन और गंदगी होना सामान्य समस्या है जिसमें कोई दिक्कत की बात नहीं, लेकिन गांठ पड़ जाना, सही नहीं है। कई बार अंडरआर्म्स में संक्रमण, एलर्जी या फंगल ग्रोथ के कारण भी गांठ की समस्या हो जाती है। कही बार इस गांठ की वजह से हमें दर्द भी होता हैं। आज हम अंडरआर्म्स में पडऩे वाली गांठ या लम्प्स को सही करने के लिए कुछ घरेलू टिप्स बता रहे हैं आइए एक नजर डालते हैं.. 1. विटामिन ई विटामिन ई से त्वचा सम्बंधी रोग सही हो जाते हैं। दूध, सब्जियों, मछली आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है, इनका सेवन करें। 2. पानी पानी, शरीर को हाईड्रेट रखता है और इससे गांठ की सूजन भी कम होने लगती है। बॉडी हाईड्रेट रहने से रक्त का संचार अच्छी तरह होता है और बगलों में कोई क्लॉट या लम्प नहीं होते हैं। 3. नींबू का रस नींबू के रस में विटामिन सी होता है जो त्वचा में चमक ला देता है और किसी भी प्रकार की गांठ पडऩे से रोकता है। नींबू का सेवन अपने आहार में नियमित करें और गांठ से छुटकारा पाएं। 4. तरबूज गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन अवश्य करें। इससे शरीर में विषाक्तता समाप्त होगी और डिहाईड्रेशन भी नहीं होगा। साथ ही चमक भी आएगी। तरबूत के सेवन से बगल में गुंथ नहीं पड़ती है। 5. प्याज प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाईक्रोबायल गुण होते है जो बैक्टीरिया को मार देते हैं। इससे बगल की त्वचा साफ और गुंथरहित रहती है। 6. गरम पानी से सेकाई करें एक साफ कपड़े को गरम पानी में डुबोइये और उसे कुछ मिनटों के लिये बगल की गांठ पर रखिये। ऐसा करने पर सूजन और दर्द तो कम होगा ही साथ में बैक्टीरिया का भी खात्मा करनरा पड़ेगा। 7. हल्दी हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाईक्रोबायल गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं और धीरे धीरे गांठ ठीक हो जाती है। आप चाहें तो इस जगह पर हल्दी का पेस्ट हल्का गरम कर के लगा सकते हैं। या फिर हल्दी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। 8. मसाज विटामिन ई युक्त तेल या गरी के तेल के साथ बगलों पर मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और सूजन नहीं होगी। अगर बगल में रक्त का संचार सुचारू रूप से होता है तो गुंथ बनने का कोई चांस ही नहीं होता। 9. हॉट एंड कोल्ड बॉथ दिन में कम से कम एक बार स्नान अवश्य करें। हॉट या कोल्ड बॉथ लें। शॉवर लें तो अच्छा रहेगा। गर्म पानी से बैक्टीरिया मर जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन होने लगता है। वहीं ठंडे पानी से सूजन कम होती है। 10. शेव या वैक्स करने से बचें जितना संभव हो, बगलों पर वैक्स या शेव न करें। इससे सूजन बढ़ सकती है।

SamacharJagat06 May. 11:55

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें