नई दिल्ली (संकलन का स्रोत-संवाददाता/प्रतिनिधि/एजेन्सी): यदि आप समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय भी आजमा कर देख लीजिए| यकीनन आपको फायदा होगा| समय से पहले सफेद बालों के इलाज के लिए आंवला एक अच्छा उपाय है| नारियल के तेल में सूखे आंवले के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें| फिर तेल ठंडा हो जाने पर उसे अपने बालों और सिर पर तेल से मालिश करें| बालों को धोने से पहले कम से कम एक घंटे के लिए या रात भर छोड़ दें| यह प्रक्रिया सप्ताह में कम से कम एक या दो बार करें|नारियल के तेल का दूसरा प्रयोग नींबू के रस के साथ किया जाता है| नींबू का रस मिला नारियल तेल अपने बालों और सिर पर मालिश करें| सिर में तेल लगाने के करीब एक घटे बाद ही अपने बालों को धुलें| नारियल तेल सफेद बालों के विकास को रोकने में मददगार है| प्याज का रस भी समय से पहले बालों के सफेद होने, बालों के झड़ने और गंजापन रोकने में मदद करता है| एक कांच के कटोरा में प्याज और नींबू का रस मिलाएं| अपने बालों और सिर पर मालिश करें| 30 मिनट के लिए छोड़ दें और एक हल्के हर्बल शैम्पू से धो लें| हालांकि प्याज का रस ठंडा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मियों करना ठीक रहेगा| बादाम का तेल, नींबू का रस, और आंवला के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं| सफेद बालों की समस्या का इलाज करने के लिए इस मिश्रण से अपने बालों की मालिश करें इससे आपके बाल धीरे-धीरे काले होंगे|
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें