Punjab Kesari Hindi07 May. 12:57
गर्मियों के दिनों में पिंपल्स और घमौरिया की समस्या आम बात है। इस मौसम में स्किन आयली हो जाती है, जिसकी वजह से बाडी पर दाने होने लगते है। इस तरह की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप मंहगे प्रोडक्टस भी यूज़ करते है।आज हम आपको कुछ ऐसे पैक्स के बारे में बताएंगे जिससे आप इस परेशानी से निजात पा सकते है।
1.मोरक्को की लाल मिट्टी
इस मिट्टी में आयरन आक्साइड होता है,जो रंग गोरा करता है और ब्लैकहैडस हटाता है। यह मोरोको के अटलास पहाडों में पाई जाती है। मिट्टी और पानी को बराबर मात्रा में मिला लें। इसे चेहरे पर 10-15 मिनटों के लिए लगाएं।
2. बेटोनाइट मिट्टी
इस मिट्टी को बराबर मात्रा में फिल्टर पानी के साथ मिला लें।10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। ये मिट्टी ज्वालामुखी की राख से बनती है, और पिंपल्स रोकने में मदद करती है।
3. समुद्री मिट्टी
यह स्किन की डीप क्लेन्जिग करती है। मिट्टी में एप्पल साइड विनेगर मिला कर लगाए, और 10-15 मिनट बाद धो लें।
4. मुलतानी मिट्टी
यह मिट्टी पिगमेंनटेशन को ठीक करती है। 2 छोटे चम्मच मुल्तानी मिट्टी,1 छोटा चम्मच शहद,1 चुटकी हल्दी और एक बडा चम्मच गुलाब जल मिला लें। हफ्ते में दो बार लगाएं।
5. सफेद चीनी मिट्टी
यह गर्म और नमी वाली जगहों पर होती है। इसे चाइना क्ले भी कहा जाता हैं। सैंसीटीव स्किन के लिए इसका बना पैक बहुत फायदेमंद है। इसे आप एेलोवीरो और पानी के साथ मिक्स करके लगाएं। धोने के बाद मॉश्चराइज़र लगा लें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें