इन घरेलू पैक्स से दूर अपने अंडर आर्म्स का कालापन

अगर आप स्लीवलेस या हाफ स्लीव के कपड़े पहनना चाहती हैं तो आपके अंडरआर्म साफ़ और इसके साथ ही जरूरी भी हैं की आपके अंडरआर्म फेयर भी हो। डार्क अंडर आर्म्स काफी अनटाइडी तो लगते ही हैं साथ में अनहायजीनिक भी होते हैं। बार- बार शेव करने या फिर हेयर रिमूविंग क्रीम के इस्तेमाल करने से अंडर आर्म्स ब्लैक हो जाते हैं या फिर जगह-जगह पर डार्क पैचेस पड़ जाते हैं। इसके साथ आप जो भी डियो इस्तेमाल करते हैं वो भी अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। अपने अंडर आर्म्स को काले होने से बचाने के लिए उन्हें रोजाना साफ़ करते रहें। आज हम आपको कुछ घरेलू पैकस बनना बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस करने लगेंगी.. 1. नींबू और दही 1 चम्मच नींबू का रस और उतनी ही मात्रा में दही ले कर मिलाएं। इसे अपने अंडरआर्म पर लगा कर 15-20 मिनट के लिये मसाज करें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इन दोनों चीजों में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो डेड स्किन निकाल कर त्वचा को साफ कर देंगे। 2. संतरे का छिलका और गुलाब जल सूखे संतरे के छिलके के पावडर को गुलाबजल के साथ मिक्स कर के पेस्ट बना कर लगाएं। फिर इसे 10-15 मिनट तक मसाज करें और फिर हल्के गरम पानी से अंडरआर्म को धो लें। 3. बेकिंग सोडा और पानी 3 चम्मच बेकिंग सोडे में 1 चम्मच पानी मिलाएं। इस पेस्ट को अंडरआर्म पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इस पेस्ट को गाढा ही लगाएं। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं तभी असर दिखेगा। 4. खीरा, हल्दी और नींबू खीरे का रस निकाल कर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर हल्दी मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे 20-25 मिनट तक अंडरआर्म पर लगाए रखने के बाद हल्के गरम पानी से धो लें। इससे आपके अंडरआर्म का रस साफ हो जाएगा। 5. दूध, दही और बेसन 2 चम्मच दूध में 1 चम्मच दही और बेसन मिक्स कर के पेस्ट बना कर लगाएं। फिर इसको 20 मिनट के बाद हल्के हल्के मसाज कर के साफ कर लें। इस पेस्ट में विटामिन और फैटी एसिड होता है जो कि डार्क अंडरआर्म को लाइट करने में मददगार होते हैं।

SamacharJagat04 May. 11:58

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें